यूपी में यमुना एक्सप्रेसवे पर कार में मिले ₹2 करोड़, गड्डियों की तस्वीर आई सामने
पुलिस ने बताया है कि मथुरा (यूपी) में यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की चेकिंग के दौरान एक कार से बैगों में रखे ₹2 करोड़ बरामद किए गए हैं। वहीं, गड्डियों की तस्वीर सामने आई है। कार में सवार खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताने वाले शख्स के पास इससे जुड़े दस्तावेज़ नहीं मिलने पर पुलिस ने कैश ज़ब्त कर लिया है।