यूपी में यातायात बाधित करने पर नवनिर्वाचित सांसद समेत 161 लोगों पर केस दर्ज: रिपोर्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलिया (उत्तर प्रदेश) से सपा के नवनिर्वाचित सांसद सनातन पाण्डेय समेत 161 लोगों के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता और निषेधाज्ञा के उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव की मतगणना के दौरान पाण्डेय और उनके समर्थकों ने रास्ता जाम कर यातायात बाधित कर दिया था।

Load More