यूपी में यात्रियों से भरी रोडवेज़ बस में लगी आग, 10 लोग हुए घायल
सीतापुर-लखीमपुर मार्ग (उत्तर प्रदेश) पर यात्रियों से भरी एक रोडवेज़ बस में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई जिसमें करीब 10 लोग घायल हो गए। यात्रियों के मुताबिक, बस के डीज़ल टैंक में आग लगने के कारण हादसा हुआ और चालक ने टैंक को रास्ते में सही कराया था। बकौल रिपोर्ट्स, यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई।