यूपी में युवक की जूतों से की गई पिटाई; वीडियो वायरल होने के बाद दो गिरफ्तार

पुलिस ने सोमवार को बताया कि मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में एक युवक के साथ दो लोगों ने मारपीट की जिसका वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि युवक को सड़क पर गिराकर जूतों से पीटा गया और गले में कपड़ा डालकर घसीटा गया। बकौल एसपी, गांव प्रधान के पति समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Load More