यूपी में युवक ने अखिलेश से शादी में नहीं आने को लेकर की शिकायत, कहा- पत्नी को दे दीजिएगा शगुन

आज़मगढ़ (उत्तर प्रदेश) में एक दुकान पर मैगी खाने के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव से एक युवक ने कहा, "मेरी अभी शादी हुई है...आप आए नहीं।" अखिलेश के ₹1,100 देने की बात कहने पर युवक ने कहा, "₹1,100 या ₹2,100 जो देना है...(पत्नी को) अपने हाथ से दीजिएगा।" बकौल रिपोर्ट्स, युवक ने अखिलेश को शादी का कार्ड भेजा था।

Load More