यूपी में 'युवक' ने किन्नरों पर लगाया 'प्राइवेट पार्ट' काटने का आरोप; पुलिस ने बताया फर्ज़ी
पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) में एक युवक द्वारा किन्नरों पर 'प्राइवेट पार्ट' काटने का आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित को किन्नर बताते हुए इस मामले को फर्ज़ी बताया है। पुलिस ने कहा, "दोनों पक्षों में कमाने-खाने को लेकर विवाद चल रहा था और इसी के चलते प्राइवेट पार्ट काटने के झूठे आरोप लगाए गए हैं।"