यूपी में युवक ने की 60 वर्षीय पिता की पीट-पीटकर हत्या, शव को गठरी में बांधकर छिपाया
बुलंदशहर (यूपी) में एक 30-वर्षीय युवक ने मंगलवार को अपने 60 साल के पिता की कथित तौर पर लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी और खून से लथपथ शव को गठरी में बांधकर चारपाई के नीचे छिपा दिया। बकौल पुलिस, पड़ोसियों ने बताया कि पिता-पुत्र में संपत्ति को लेकर विवाद हुआ था और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।