यूपी में युवक ने ड्यूटी पर सो रहे कॉन्स्टेबल की चुराई राइफल, दारोगा-सिपाही किए गए सस्पेंड
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार रात एक शख्स ने ज़िला जज कोर्ट की बिल्डिंग के बाहर ड्यूटी के दौरान सो रहे कॉन्स्टेबल की राइफल व मोबाइल चोरी कर लिया। पुलिस ने बताया कि राइफल को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, लापरवाही के आरोप में सिपाही और उसके पर्यवेक्षक दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है।