यूपी में युवक ने पिस्तौल से काटे गाड़ी के बोनट पर रखे बर्थडे केक, वीडियो आया सामने
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक अपने जन्मदिन पर गाड़ी के बोनट पर रखे कई केक को पिस्तौल से काटता दिख रहा है। वहीं, वीडियो में युवक एक-दूसरे पर केक फेंकते भी नज़र आ रहे हैं। मामले में पुलिस ने कहा, "कानूनी कार्रवाई करने के लिए संबंधित (थाने) को निर्देशित किया गया है।"