यूपी में युवक ने पुलिसकर्मी को धमकाते हुए कहा- विधायक जी के यहां से हैं; वीडियो आया सामने
कानपुर (यूपी) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक पुलिसकर्मी को धमकाते हुए कह रहा है, "विधायक जी के यहां से हैं।" खुद को विधायक महेश त्रिपाठी का भतीजा बताने वाले युवक की बाइक की टक्कर से स्कूटर सवार शख्स घायल हुआ था जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। बकौल पुलिस, दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।