यूपी में युवक ने बीच सड़क पर भरी छात्रा की मांग, कहा- 'तू किसी और से शादी नहीं करेगी'
उत्तर प्रदेश के कानपुर में शनिवार को परीक्षा देने कॉलेज जा रही एक छात्रा को एक युवक ने बीच सड़क पर रोककर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। इस दौरान आरोपी ने कहा, "तू किसी और से शादी नहीं करेगी।" बकौल रिपोर्ट, हाल ही में लड़के ने छात्रा को प्रपोज़ किया था लेकिन छात्रा ने उसका प्रपोज़ल ठुकरा दिया था।