यूपी में युवक ने वोट डालते हुए वीवीपैट की तस्वीर खींचकर फेसबुक पर की पोस्ट, पकड़ा गया

बस्ती (यूपी) में छठे चरण के लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान एक युवक द्वारा वोट देते समय वीवीपैट की तस्वीर खींचकर उसे फेसबुक पर पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। युवक ने लिखा, "बस्ती के सभी बूथ हरीश द्विवेदी जीत रहे हैं इसलिए आज तापमान बहुत ज़्यादा है।" पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Load More