यूपी में युवक पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, बचाने के प्रयास में मां-बहन समेत तीनों की हुई मौत
बदायूं (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार रात घर के बाहर सो रहे 25-वर्षीय एक युवक पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया जिसे बचाने के प्रयास में उसकी मां व बहन समेत तीनों की मौत हो गई। हादसे में मृतक के पिता-चाचा और भांजा बुरी तरह झुलस गए। परिजन ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।