यूपी में युवती ने गलत दिशा से ठेला लेकर आ रहे सब्ज़ी विक्रेता को कार से मारी टक्कर
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक युवती ने सड़क पर गलत दिशा से ठेला लेकर आ रहे सब्ज़ी विक्रेता को कार से टक्कर मार दी जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में हादसे के बाद कार डिवाइडर को पार कर सड़क के दूसरी तरफ टकराती हुई दिख रही है। इस घटना में सब्ज़ी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हुआ है।