यूपी में 'योगी बाबा मेरी रक्षा करें' लिखी तख्ती लटकाकर थाने में सरेंडर करने पहुंचा बदमाश

उत्तर प्रदेश के बदायूं में गोकशी के आरोपी मोहम्मद आलम नामक बदमाश ने खुद ही थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। आरोपी अपने गले में एक तख्ती टांगकर थाने पहुंचा था जिसमें 'अब कभी गोकशी नहीं करूंगा, योगी बाबा मेरी रक्षा करें' लिखा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी आलम के खिलाफ गैंगस्टर की धारा में भी केस दर्ज है।

Load More