यूपी में राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के बीच सीएम योगी से मिले सपा के 5 विधायक: रिपोर्ट्स

उत्तर प्रदेश में जारी राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के बीच समाजवादी पार्टी के 5 विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें सपा विधायक मनोज पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, राकेश प्रताप सिंह, विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह शामिल हैं। गौरतलब है कि विधायक मनोज पाण्डेय ने सपा के चीफ व्हिप पद से इस्तीफा दे दिया है।

Load More