यूपी में रामलीला के मंच पर 'राणा जी मुझे माफ करना' गाने पर अश्लील डांस करती दिखी डांसर
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में रामलीला के मंच पर 'राणा जी मुझे माफ करना' गाने पर अश्लील डांस करती महिला डांसर का वीडियो सामने आया है। वीडियो में डांसर के साथ एक लड़का भी डांस करता दिखाई दे रहा है और लोग तालियां बजा रहे हैं। वहीं, आज़मगढ़ में भी रामलीला में अश्लील डांस करती डांसर्स का वीडियो सामने आया है।