यूपी में राहुल व अखिलेश की सभा में हुआ हंगामा, बैरिकेड तोड़कर मंच के पास पहुंची भीड़
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संयुक्त जनसभा में हंगामा हो गया। राहुल-अखिलेश के मंच पर पहुंचने के बाद बेकाबू भीड़ बैरिकेड तोड़कर मंच के पास पहुंच गई। अखिलेश ने लोगों से शांत रहने की अपील की और बाद में दोनों नेता बिना भाषण दिए ही वहां से चले गए।