यूपी में रिश्तेदार ने मुस्लिम युवक के माथे पर चाकू से गोदा 'जय भोलेनाथ', सामने आई तस्वीर
बरेली (उत्तर प्रदेश) में दिमागी रूप से कमज़ोर एक मुस्लिम युवक के माथे पर चाकू से गोदकर 'जय भोलेनाथ' लिखे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के ही रिश्तेदार बताए जा रहे आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया लेकिन बाद में दोनों परिवारों में समझौता हो गया। हालांकि, पुलिस ने दोनों परिवारों को सख्त हिदायत दी है।