यूपी में रील बनाने के लिए एक्सप्रेसवे पर लोगों ने निकाला गाड़ियों का काफिला, किया स्टंट
ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर रील बनाने के लिए कई लोगों ने दर्जनों गाड़ियों के साथ काफिला निकाला व स्टंट किया। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 3 गाड़ियों का चालान कर उन्हें ज़ब्त कर लिया और अन्य वाहनों पर जांच की बात कही। इस दौरान एक्सप्रेसवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया था।