यूपी में रुपए नहीं मिलने पर सपेरों ने ट्रेन के डिब्बे में छोड़ दिए सांप, मची अफरा-तफरी

महोबा (यूपी) में चंबल एक्सप्रेस में बांदा से चढ़े 4 सपेरों ने यात्रियों द्वारा रुपए न देने पर कथित तौर पर कोच में सांप छोड़ दिए जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बकौल रिपोर्ट्स, महोबा स्टेशन पहुंचने पर सपेरे अपने सांपों को लेकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, सांप ने किसी यात्री को नहीं काटा पर उन्हें परेशानी हुई।

Load More