यूपी में रेप के बाद आरोपियों ने लड़की का अश्लील वीडियो किया वायरल, पीड़िता का मिला शव
कौशांबी (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार को एक 14-वर्षीय लड़की का शव उसके घर के बाहर मिला। परिजन के मुताबिक, गांव के 2 लड़कों ने उसका रेप करने बाद अश्लील वीडियो वायरल किया था जिसे डिलीट करने के लिए कहने पर आरोपियों ने पीट-पीटकर लड़की की हत्या कर दी। पुलिस ने कहा, "जांच में मिला कि लड़की ने आत्महत्या की है।"