यूपी में रेप के बाद की गई 10 वर्षीय बच्ची की हत्या; पड़ोसी के घर पर मिली लाश
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में एक 10 वर्षीय बच्ची से रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। बच्ची की लाश उसके पड़ोसी के घर पर मिली और बच्ची के परिवार की शिकायत पर पड़ोसी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्ची को बिस्किट खिलाने का लालच देकर पड़ोसी उसे अपने साथ ले गया था।