यूपी में रेप के बाद युवक ने महिला के चेहरे को सिगरेट से जलाया, कुल्हाड़ी से की हत्या
उत्तर प्रदेश की सुलतानपुर पुलिस ने एक महिला की हत्या करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, महिला ने नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी से रुपए लिए थे और नौकरी नहीं मिलने पर आरोपी ने महिला का रेप किया व उसके चेहरे को सिगरेट से जलाने के बाद कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।