'अब तेरे टुकड़े होंगे': यूपी में ज़मानत पर छूटे आरोपी द्वारा रेप पीड़िता को भेजा गया मेसेज
कानपुर (यूपी) में रेप केस में ज़मानत पर छूटे आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने वॉट्सऐप पर ऑडियो मेसेज के ज़रिए धमकी देने को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई है। आरोपी ने कथित तौर पर कहा, "तू बचेगी नहीं, अब तेरे टुकड़े होंगे।" आरोपी ने पीड़िता का एडिटेड अश्लील फोटो भी वायरल किया है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।