यूपी में रेप पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर एसपी ऑफिस में खाया ज़हर
रायबरेली (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार को एक महिला ने एसपी ऑफिस में कथित तौर पर ज़हर खा लिया जिसके बाद वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज न होने के चलते महिला ने यह कदम उठाया। महिला ने आरोपी पर 2017 से उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है।