यूपी में रेलवे ट्रैक के पास बिजली के खंभे पर चढ़ा शख्स करंट की चपेट में आने से झुलसा
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में वीडियो बनाने के लिए रेलवे ट्रैक के पास बिजली के खंभे पर चढ़ा एक शख्स करंट की चपेट में आकर झुलस गया है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें शख्स ज़मीन पर छटपटाता दिख रहा है और करंट लगने से उसके शरीर से धुआं निकल रहा है। रेलवे ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।