यूपी में रेलवे ट्रैक के बीच लेटा युवक, ट्रेन के 4 कोच ऊपर से गुज़रने के बावजूद बची जान

उन्नाव (यूपी) में आत्महत्या करने के इरादे से एक युवक के रेलवे ट्रैक के बीच लेट जाने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, युवक के ऊपर से वहां से निकल रही एक ट्रेन के 4 कोच गुज़र गए। हालांकि, लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका और युवक को कोच के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Load More