यूपी में रेलवे ट्रैक पर सिग्नल पोल ठीक कर रहे 3 कर्मचारियों को ट्रेन ने मारी टक्कर, 2 की मौत
बाराबंकी (यूपी) में गुरुवार को रेलवे ट्रैक पर सिग्नल पोल ठीक कर रहे 3 कर्मचारियों को ट्रेन ने टक्कर मार दी जिससे एक कर्मचारी की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इनमें से एक मृतक के परिजन ने बताया कि उसे 6 माह पहले ही सिग्नल सहायक के पद पर नौकरी मिली थी।