यूपी में रेलवे स्टेशन से बच्ची को चुराकर भाग रहे शख्स ने पीछा किए जाने पर उसे पटका, हुई मौत

शाहजहांपुर (यूपी) में बुधवार रात रेलवे स्टेशन की पार्किंग में अपनी मां के साथ सो रही 8-माह की बच्ची को चुराकर भाग रहे शख्स ने लोगों द्वारा पीछा किए जाने पर उसे ज़मीन पर पटक दिया जिसके बाद बच्ची की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, गुस्साए लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा जिसके बाद उसे जीआरपी के हवाले किया गया।

Load More