यूपी में रोक लगाने के बावजूद सड़क पर पढ़ी गई बकरीद की नमाज़, 40 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
कानपुर (यूपी) में ईद उल-अज़हा (बकरीद) के अवसर पर सड़क पर नमाज़ अदा करने के आरोप में 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। बकौल पुलिस, सरकार ने सड़कों पर नमाज़ न पढ़ने का आदेश दिया था लेकिन देर से मस्जिद पहुंचे कुछ लोगों ने सड़क पर नमाज़ पढ़ी और मामले में फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।