यूपी में रोड शो के दौरान चोटिल हुए आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी
बागपत (उत्तर प्रदेश) में रोड शो के दौरान गुरुवार को आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी चोटिल हो गए। 'हिन्दुस्तान' के मुताबिक वह पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार सांगवान के लिए रथ पर सवार होकर प्रचार कर रहे थे और इसी दौरान उनका हाथ एंगल में फंसकर जख्मी हो गया। हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद जयंत ने दोबारा रोड शो शुरू किया।