यूपी में रोडवेज़ की खराब बस को धक्का लगाते लोगों का वीडियो हुआ वायरल
उत्तर प्रदेश में रायबरेली डिपो की खराब बस को धक्का लगाते हुए लोगों का वीडियो वायरल हुआ है। सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर लिखा, "रुक गया डबल इंजन का चक्का...ज़ोर से लगाओ धक्का! मान्यवर कुछ धन यूपी परिवहन को भी दे दीजिए ताकि सवारियों को धक्का तो न लगाना पड़े।"