यूपी में रोडवेज़ बस व बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में 5 लोगों की हुई मौत, 6 लोग घायल
चित्रकूट (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार को रोडवेज़ बस और बोलेरो कार की आमने-सामने की टक्कर में 2 बच्चों सहित कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई व 6 घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, बोलेरो में 11 लोग थे और सभी बस सवार सुरक्षित हैं। बकौल रिपोर्ट्स, कार सवार लोग प्रयागराज में अस्थि विसर्जन कर एमपी लौट रहे थे।