यूपी में रोडवेज़ बस के अंदर गमछे से लटका मिला 36 वर्षीय ड्राइवर का शव, पत्नी से हुआ था झगड़ा
शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार को एक रोडवेज़ बस के अंदर गमछे के सहारे 36 वर्षीय ड्राइवर का शव लटका मिला। बस के कंडक्टर ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात शराब पीने के बाद ड्राइवर का अपनी पत्नी से फोन पर झगड़ा हुआ था। बकौल पुलिस, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।