यूपी में लगाए गए 'सामान भाई से खरीदें, भाईजान से नहीं' लिखे पोस्टर; पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में 'सामान भाई से खरीदें, भाईजान से नहीं' लिखे पोस्टर लगाने को लेकर पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि नंदग्राम क्षेत्र में कुछ स्थानों पर पोस्टर लगाए गए थे जिन्हें उतरवा दिया गया है। बकौल पुलिस, पोस्टर लगाने वालों की सीसीटीवी फुटेज के ज़रिए पहचान की जा रही है।