यूपी में लड़की के कूल्हे पर हाथ मारने वाले युवक के पैर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मारी गोली
मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में सड़क किनारे चल रही एक लड़की के कूल्हे पर हाथ मारने का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने शुक्रवार देर रात आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।