यूपी में लड़की को भगा ले जाने वाला कथावाचक अरेस्ट; परिवार ने कहा- कई होटलों में किया रेप
झांसी (यूपी) में एक कथावाचक को नाबालिग लड़की को भगाकर उससे शादी करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा, "आरोपी ने बताया कि उसके गुरु ने कहा था कि शास्त्र में लिखा है कि कथावाचक को दो शादी करनी चाहिए।" लड़की के परिवार के मुताबिक, कथावाचक ने कई होटलों में ले जाकर लड़की का रेप किया था।