यूपी में लेक्चरर ने कहा- नवरात्रि के व्रत के बजाय संविधान पढ़ें महिलाएं; हुआ बर्खास्त
वाराणसी (उत्तर प्रदेश) स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के एक गेस्ट लेक्चरर को फेसबुक पर की गई उनकी टिप्पणी के चलते बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने लिखा था, "महिलाएं...नवरात्र व्रत (करने) से अच्छा...भारतीय संविधान व हिंदू कोड बिल पढ़ लें...उनका जीवन गुलामी-भय से मुक्त हो जाएगा...।" विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनके परिसर में प्रवेश पर भी रोक लगा दी है।