यूपी में लोक भवन पर डायनमिक फसाड लाइटिंग का हुआ लोकार्पण; सरकार ने जारी कीं तस्वीरें
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ स्थित लोक भवन पर डायनमिक फसाड लाइटिंग का लोकार्पण किया। लोक भवन पर यह लाइटिंग 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' की श्रृंखला के तहत की गई है। लोकार्पण के दौरान सीएम योगी के अलावा उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत अन्य नेता भी मौजूद थे।