यूपी में लोकसभा चुनाव का नामांकन रद्द होने पर ऑटोरिक्शा चालक ने दी आत्मदाह की चेतावनी
अमरोहा (उत्तर प्रदेश) में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन रद्द किए जाने के बाद एक ऑटोरिक्शा चालक ने रोते हुए आत्मदाह की चेतावनी दी है। उसने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरा था और प्रस्तावक न होने के चलते उसका नामांकन रद्द किया गया है। ऑटोरिक्शा चालक ने कहा कि वह ऑटोरिक्शा चालकों से वसूली बंद कराना चाहता था।