यूपी में लोकसभा चुनाव के नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट आए बीजेपी सांसद की पुलिस से हुई बहस
लोकसभा चुनाव-2024 के नामांकन के लिए गुरुवार को कानपुर नगर कलेक्ट्रेट पहुंचे अकबरपुर (उत्तर प्रदेश) से बीजेपी सांसद व लोकसभा उम्मीदवार देवेंद्र सिंह भोले की पुलिसकर्मियों से बहस हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नामांकन के लिए प्रत्याशी के साथ सिर्फ 4 लोग ही कलेक्ट्रेट में जा सकते हैं जबकि देवेंद्र अपने साथ अधिक लोग ले जाना चाहते थे।