यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए पहले उम्मीदवार का हुआ एलान; रविदास होंगे लखनऊ से सपा प्रत्याशी
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रविदास मेहरोत्रा को लखनऊ सीट से पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। वह लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में पहले प्रत्याशी हैं। गौरतलब है कि मेहरोत्रा फिलहाल लखनऊ मध्य सीट से सपा विधायक हैं और वह अखिलेश के नेतृत्व वाली सपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।