यूपी में लोगों ने दलित बच्चे को सड़क पर घसीटा व मारे डंडे, हिरासत में लिए गए 4 लोग
औरैया (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोग एक दलित बच्चे को रस्सी से बांधकर सड़क पर घसीटते और उसे डंडे से पीटते नज़र आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोगों ने चोरी के शक में बच्चे की पिटाई की। पुलिस के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहे 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है।