यूपी में लोटा चोरी से जुड़े विवाद में 19 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर की गई हत्या
अमेठी (उत्तर प्रदेश) में लोटा चोरी करने से जुड़े विवाद में एक 19 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवक सुबह अपने घर की छत पर सो रहा था और इसी दौरान गांव के दो युवकों ने उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। पुलिस केस दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।