यूपी में लड़की की उसके पिता-भाई ने गोली मारकर की हत्या, जलती चिता से कब्ज़े में लिया गया शव
एटा (यूपी) में शनिवार को एक 20 वर्षीय लड़की की उसके पिता व भाई ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने जलती चिता से शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और परिवार के लोगों की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, लड़की का किसी लड़के से अफेयर चल रहा था।