यूपी में वंदे भारत ट्रेन पर हुआ पथराव, टूटे शीशे की तस्वीर सामने आई
दिल्ली से देहरादून के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर रविवार को मुज़फ्फरनगर रेलवे स्टेशन (उत्तर प्रदेश) पर पथराव हुआ जिसमें ट्रेन के एक कोच की खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। रेलवे के मुताबिक, घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई। इस साल 25 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।