यूपी में वंदे भारत ट्रेन में आई खराबी, शताब्दी एक्सप्रेस में शिफ्ट किए गए यात्री
दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन उत्तर प्रदेश में दनकौर और वैर स्टेशनों के बीच खराब हो गई। रेलवे के मुताबिक, वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों को शताब्दी एक्सप्रेस में शिफ्ट करना पड़ा। बकौल रेलवे, सी8 कोच की ट्रैक्शन मोटर में डिफेक्ट आ गया था जिसे उत्तर मध्य रेलवे की टीम की मदद से ठीक किया गया।