यूपी में वंदे भारत ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करता पकड़ा गया दारोगा, टीटीई ने लगाई फटकार
उत्तर प्रदेश में गोरखपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए एक दारोगा को फटकारते टीटीई का वीडियो सामने आया है। दारोगा के 'आज एक बार मौका दे दीजिए' कहने पर टीटीई ने कहा, "हम लोग मौका-वौका नहीं देते हैं बिल्कुल भी, इस गाड़ी में। आप लोग मज़ाक समझते हैं क्या?"