यूपी में वर्दी में नशे की हालत में सड़क पर बेसुध पड़ा दिखा पुलिसकर्मी, किया गया निलंबित

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) में सड़क पर नशे में धुत पड़े एक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामले की जानकारी होने पर अन्य पुलिसकर्मियों ने बेसुध पड़े सिपाही को उठाकर ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिटी वीर सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर तत्काल प्रभाव से पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है।

Load More